सोनीपत: सोनीपत में युवक की गला दबाकर हत्या

गांव मंडोरा निवासी सोनू शुक्रवार अल सुबह चार बजे अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बाद में उनका शव गांव नाहरा में किसान बलविंदर के धान के खेत में पड़ा मिला। बलविंदर ने सुबह अपने खेत में पहुंचकर शव देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत में सुबह शव देखा।

Title and between image Ad
  • गांव नाहरा के खेत में मिला शव, सोनू के कान से रक्त निकला मिला

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के गांव मंडोरा से तड़के घूमने निकले युवक का शव गांव नाहरा में धान के खेत में अर्धनग्न मिला। उनकी कमीज से ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को खेत में फेंक दिया गया था। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। सुबह किसान खेत में पहुंचे तो हत्या का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

गांव मंडोरा निवासी सोनू शुक्रवार अल सुबह चार बजे अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बाद में उनका शव गांव नाहरा में किसान बलविंदर के धान के खेत में पड़ा मिला। बलविंदर ने सुबह अपने खेत में पहुंचकर शव देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत में सुबह शव देखा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर तक सोनू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और नाहरा में शव मिलने का पता चला। परिजनों ने शव की पहचान सोनू के रूप में की। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सोनू के शव पर काफी मिट्टी लगी थी, जिससे लगता है कि उन्होंने संघर्ष किया होगा। उनकी कमीज उनके गले में कसी हुई थी, जिससे साफ होता है कि उनकी कमीज से गला दबाकर हत्या की गई थी। उनके कान से खून निकला हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के पास दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा चार साल का और छोटा बेटा दो साल का है। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.