सोनीपत: गोलीकांड में घायल महिला ने दम तोड़ा

घायल महिला को दिल्ली के मैक्स सुपर स्पैसिलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने उसकी गोली निकाल दी थी। लेकिन पित्त की थैली व शरीर की कई नसें प्रभावित हो चुकी थी।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): खरखौदा में दो दिन पहले रंजिशन महिला गोली मारकर घायल की गई थी जिसकी उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

घायल महिला को दिल्ली के मैक्स सुपर स्पैसिलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने उसकी गोली निकाल दी थी। लेकिन पित्त की थैली व शरीर की कई नसें प्रभावित हो चुकी थी। चिकित्सकों ने गोली निकालने के बाद करीब 48 घंटे का समय दिया  था। लेकिन घायल बेबी जिंदगी से हार गई और 48 घंटे का समय पूरा नहीं कर पाई। उनके लड़के विक्की का कहना है कि पुलिस उनके मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे पुलिस कमीश्नर से मिलकर आईओ की शिकायत करेंगे। क्योंकि अभी तक ना तो सीसीटीवी फुटेज देखी गई है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया  है। एसीपी जीत सिंह बेनीवाल का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Connect with us on social media

Comments are closed.