सोनीपत: श्रमिकों, कामगारों, कलाकारों के संरक्षक देवता हैं विश्वकर्मा: भलेराम जांगड़ा
कालूपुर चुंगी स्थित विश्व कर्मा चौक पर विश्व कर्मा समाज के बन्धुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा पूजा अर्चना की। सुख समृद्धि, शान्ति, सफलता, उन्नति प्रगति की मन्नत मांगी।

सोनीपत: जंगिड ब्राह्मण महासभा सोनीपत के पूर्व जिला प्रधान भलेराम जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विश्व सृष्टि रचियता, वास्तुकार, शिल्प कार्य के दिव्य बढ़ई और कुशल शिल्पकार हैं। कालूपुर चुंगी स्थित विश्व कर्मा चौक पर विश्व कर्मा समाज के बन्धुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा पूजा अर्चना की। सुख समृद्धि, शान्ति, सफलता, उन्नति प्रगति की मन्नत मांगी।
भलेराम जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के हथियारों, रथों, महलों का निर्माण किया। सभी कामगार श्रमिक अपने औजारों, अपने औद्योगिक मशीनरियों की पूजा करते हैं। मनुष्य को वास्तु कला और यांत्रिकी के विज्ञान का खुलासा किया। वह श्रमिकों कामगारों और कलाकारों के संरक्षक देवता हैं। पूजा दिवस पर प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर राम कर्ण जांगड़ा पूर्व प्रधान, डॉ रघबीर जांगड़ा, रामेश्वर धीमान, बिल्ली भारद्वाज, कलीराम राम जांगड़ा, कप्तान सिंह, राजेश नरवाल, आनन्द जांगड़ा, सुरेश कुमार, अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे।

एक अन्य कार्यक्रम में सोनीपत के फ्लाइओवर के नीचे राजेंद्र नगर में मिस्त्रियों ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया और उनकी पूजा अर्चना की। अपनी दुकानों को बंद रखा व औजारों की पूजा की। पूजा का विशेष आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा का सभी पर आशीर्वाद बना रहे।
राजीव जैन ने भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे बड़ा शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि संयंत्रों और उपकरणों के देवता भगवान विश्वकर्मा की महिमा अपरम्पार है। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश व समाज लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है। यहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा के बाद भंडारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संजीव वलेचा, सुरेश कथूरिया, हरीश, कालू ठाकुर, विकास, अजय, बिरजू, सन्नी, महिपाल, फूल कँवर और काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.