सोनीपत: फोन पर पत्नी को जान से मारने की धमकी

सैदपुर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि विवाहित महिला ने पुलिस को अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। पति उसे घर से निकालने और हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में एक पति ने अपनी पत्नी को फोन पर बोला जान से मार दूंगा। इस जान से मारने की धमकी को पत्नी ने उसका धमकी भरा फोन रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को शिकायत देकर अपनी जान की हिफाजत की गुहार लगाई। पुलिस ने थाना खरखौदा में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

खरखौदा क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी टीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 3 साल पहले गौरव निवासी सैदपुर के साथ हुई थी। उसका पति शादी के बाद से ही उसे तंग कर रहा है। बार बार घर से निकालने की धमकी दे रहा है। 26 जून को पति गौरव ने उसको फोन करके कहा कि घर से निकल जा। मैं अब बाहर गया हुआ हूं। आते ही तेरे को जान से मार दूंगा। महिला ने पति की यह धमकी अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली।

सैदपुर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि विवाहित महिला ने पुलिस को अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। पति उसे घर से निकालने और हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Connect with us on social media
Leave A Reply