सोनीपत: सरकार की सरगम पर विकास के तराने हैं: विधायक मोहन लाल बड़ौली
गांव नाहरी में राई के विधायक मोहन लाल बडौली ने कहा कि सरकार की सरगम पर विकास के तराने हैं जो हरियाणा की धड़कन बन गए हैं। जिस उत्साह के साथ ग्रामीणों यात्रा का स्वागत किया है। यह प्रत्यक्ष है जिसको कोई प्रमाण की जरुरत नहीं है।

- गांव नाहरी में लडक़ों के स्कूल को कॉलेज बनाया जाएगा
- लड़कियों के स्कूल को सांस्कृतिक स्कूल में तबदील किया जाएगा
- सरकारी मोदी-मनोहर सरकार की कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएंगे
- अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने का दायित्व निभा रही है सरकार
सोनीपत (अजीत कुमार): विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास योजनाओं के संदर्भ में मंगलवार को गांव नाहरी में राई के विधायक मोहन लाल बडौली ने कहा कि सरकार की सरगम पर विकास के तराने हैं जो हरियाणा की धड़कन बन गए हैं। जिस उत्साह के साथ ग्रामीणों यात्रा का स्वागत किया है। यह प्रत्यक्ष है जिसको कोई प्रमाण की जरुरत नहीं है।

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं की जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निवारण संबधी आदेश दिए। जल्द ही गांव नाहरी में लडक़ों के स्कूल को कॉलेज बनाया जाएगा और लड़कियों के स्कूल को सांस्कृतिक स्कूल में तबदील किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए कृतसंकल्प हैं। पात्र परिवार को प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से 5 किलोग्राम मुफ्त राशन दिया जा रहा है। चिरायु हरियाणा के तहत एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया है।

मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोगों को हमारा संकल्प-विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गांव नाहरी की सरपंच पूजा, गांव हलालपुर के सरपंच विरेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष सोनिया मोर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली बजाज, आजाद नेहरा, ब्लॉक समिति चेयर प्रदीप सबौली, अशोक वायस चेयरमैन, पूर्व पार्षद नंद किशोर, योगेश जठेडी, गोपाल वर्मा, विनोद बैरागी, प्रिंसिपल राजकीय कन्या स्कूल नाहरा मिनाक्षी शर्मा, एसईपीओ सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव धतूरी व राम नगर में पहुंची। दोनों गांवों में यात्रा के पहुंचनें पर नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैन अरूण त्यागी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री गरीबों के सच्चे मसीहा हैं। मोदी-मनोहर के नेतृत्व में देश-प्रदेश में गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई हैं, चाहे बेहतर स्वास्थ्य, रहने को मकान, शिक्षा और रोजगार की योजनाएं हों, इन सब प्रयासों के फलस्वरूप गरीबों व जरूरतमंदों को बहुत लाभ हुआ है। बीडीपीओ जितेन्द्र चौहान, गन्नौर से पार्षद विकास शर्मा, धतूरी के सरपंच आशू, राम नगर के सरपंच बलराज कौशिक आदि उपस्थि रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.