सोनीपत: ज्ञान की भूमि हरियाणा में वेद की ऋचाएं गूंजती हैं: डा.मलिक
मुख्य अतिथि नेशनल मेडिकल काउंसिल के सदस्य डा. योगेंद्र मलिक ने कहा कि हरियाणा की पावन धरा ज्ञान की भूमि है। वेद की ऋचाएं हरियाणा की पावन भूमि गूंजती हैं। हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को श्रीमद्भगवद गीता का ज्ञान दिया। मां सरस्वती के कारण सारस्वत प्रदेश की की संज्ञा मिली।

- स्वच्छ माहौल में ही पवित्र विचार विकसित होते हैं: ओएसडी बढ़खालसा
- डीसीआरयूएसटी ने यमुना के मिमारपुर घाट पर चलाया सफाई अभियान
सोनीपत, (अजीत कुमार): दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल ने बसंत पंचमी के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन गुरुवार को यमुना के मिमारपुर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी. वीरेंद्र बढ़खालसा व राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल के सदस्य योगेंद्र मलिक ने कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के साथ स्वच्छता अभियान में शिरकत की और स्वयं भी कूड़ा उठाकर यमुना क्षेत्र को स्वच्छाता का संदेश दिया।

डीसीआरयूएसटी, मुरथल की ओर से यमुना नदी के घाट पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, नेशनल मेडिकल काउंसिल के सदस्य डा.मलिक व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में एनसीसी कैडेट, एनएसएस वालंटियर, शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि नेशनल मेडिकल काउंसिल के सदस्य डा. योगेंद्र मलिक ने कहा कि हरियाणा की पावन धरा ज्ञान की भूमि है। वेद की ऋचाएं हरियाणा की पावन भूमि गूंजती हैं। हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को श्रीमद्भगवद गीता का ज्ञान दिया। मां सरस्वती के कारण सारस्वत प्रदेश की की संज्ञा मिली। महर्षि दधीचि एवं कर्ण के दान के कारण हरियाणा की भूमि दानवीर की भूमि कहा गया। भगवद्गीता के कारण इस को धर्मक्षेत्र के नाम से पुकारा गया। हमारी संस्कृति में विश्व के कल्याण की भावना है। हमें पर्यावरण व जल का संरक्षण करना सिखाती है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी बढ़खालसा ने बतौर अतिविशिष्ट अतिथि कहा कि जल प्रकृति की उत्तम कृति है। जल ईश्वर द्वारा प्रदत्त मानव को अमूल्य उपहार है। हमें इसको अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंपना है। जल व पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। पर्यावरण व प्रकृति का संरक्षण मुनि बनकर ही कर सकते हैं। मुनि कोई भी कार्य प्रारंभ करने से पूर्व उसके पूर्ण होने के बाद के बारे में भी विश्लेषण करता है। स्वच्छता अभियान हम सबको मिलकर निरंतर चलाने की आवश्यकता है। स्वच्छता के लिए हमें दूसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य पुनीत सागर अभियान शुरू किया है, जिसके तहत देश के समुंद्र तटीय क्षेत्रों और नदियों के किनारों पर सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया है। हम सब ने यह ठाना है कि नदियों को स्वच्छ बनाना है। स्वच्छता ही समृद्ध और स्वस्थ जीवन का आधार हैं
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.