सोनीपत: आहार में मोटा अनाज शामिल करने का संकल्प लें: विधायक बड़ौली
विधायक बतौर चीफ गेस्ट जिला पुलिस लाईन ग्राउंड में मोटे अनाजों के प्रयोग के प्रति जिलावासियों को जागरूक करने को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान उत्सव में शुक्रवार को समापन सत्र में बोल रहे थे।

- मोटे अनाज, जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले किसान सम्मानित किए
- मोटे अनाजों के प्रति जागरूक करने वाले जिला स्तरीय किसान उत्सव का समापन
- सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद है मोटा अनाज:चेयरपर्सन मोनिका दहिया
सोनीपत: राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोटे अनाजों, जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का सभी संकल्प लें। विधायक बतौर चीफ गेस्ट जिला पुलिस लाईन ग्राउंड में मोटे अनाजों के प्रयोग के प्रति जिलावासियों को जागरूक करने को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान उत्सव में शुक्रवार को समापन सत्र में बोल रहे थे।

विधायक ने कहा कि आज से 50 साल पहले हमारे बुजुर्ग बड़ी मात्रा में मोटे अनाजों की खेती करते थे। मोटे अनाजों को गरीब का खाना कहा जाता था। लेकिन बाद में फसल के भाव व अन्य परिस्थितियों के कारण हमारे किसानों ने मोटे अनाजों को उगाना छोड़ दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि मनुष्य बीमारियों से ग्रस्त होने लगा। भारत मोटे अनाजों का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन सके। इसके लिए सार्थक पहल की गई है।

केन्द्र सरकार की श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाज के बीजों पर रिसर्च करने के लिए हैदाराबाद में मिलेट्स रिसर्च सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। वैज्ञानिक ऐसे बीजों की खोज करेंगे जिससे किसानों को फसल का अधिक उत्पादन हो और उन्हें बचत भी ज्यादा हो सके। मोटे अनाजों की खेती करने में उर्वरकों और जल की भी कम जरूरत होती है, जिससे हमारी मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।

जिला परिषद की चेयरमैन मोनिका दहिया ने कहा कि नागरिकों को मोटे अनाजों को बढ़ावा देने जरुरत है। मोटे अनाज को सुपर फूड की संज्ञा दी जा रही है। ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, जौ आदि अनाज शामिल हैं। उपस्थित किसानों ने मोटे अनाजों को अपने आहार में शामिल करने के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

महिलाओं, बच्चों और पुरूषों से मोटे अनाजों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले विजेता विधार्थियों में नितेन्द्र, शिवम, अनमोल, दुर्गेश और अनीश, महिला किसानों में हसनगढ़ की पूनम, गोहाना की अंजू, सोनीपत की सरोज, राजपुर की सीमा तथा बैंयापुर की मीनाक्षी, पुरूष किसानों में गोहाना के अनिल कुमार, गढ़ी उज्जालेखां के धर्म सिंह, चिरंजीलाल, जैनपुर के विनोद त्यागी तथा मटिण्डू के मेहर सिंह दहिया ने सही जवाब दिए।
विधायक मोहनलाल बड़ौली ने किसान उत्सव में मोटे अनाजों, फल व सब्जियों की जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों पांची जाटान से महेश, एसपी माजरा से दर्शन सरपंच, गंगेसर से अजीत, बुसाना से रमेश आर्य, जगदीशपुर से रामकुमार, हलालपुर से राजेन्द्र को सम्मानित किया।
एडीओ डॉ मनोज कुमार, एटीएम पिंकी, देवेन्द्र दहिया सहित अनेक अधिकारी सम्मानित किए गए। स्वयं सहायता समूहों, संस्थाओं व विभागों द्वारा लगभग 30 स्टॉल लगाई गई थी। स्टॉल्स में फ्रूक्स एंड ग्रामीण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटिड पलवल ने प्रथम, देशी सब्जी फार्म ने द्वितीय तथा पयूषा आयुर्वेदिक प्रोडेक्ट कंपनी करनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विधायक ने विजेताओं सहित सभी स्टॉलों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। खरखौदा ब्लॉक समिमि के पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ. पवन शर्मा, एसएमएस डॉ. देवेन्द्र कुहाड़, सहायक अभियंता नवीन हुड्डा, जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार, एसटीओ डॉ. देवराज दलाल, डॉ. सत्यवान ग्रेवाल, एडीओ मनोज कुमार, डीईओ अनिल कुमार सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी व सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.