सोनीपत: प्रदेशाध्यक्ष ने गन्नौर विधानसभा के शहरी भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

भाजपा युवा नेता देवेंद्र कादियान ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका ध्येय है। वह जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करना चाहते है। मौका मिला तो गन्नौर को बदलेंगे और पहले दिन से गन्नौर के विकास के लिए काम शुरू कर देंगे।

Title and between image Ad

गन्नौर, (अजीत कुमार): गन्नौर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रेलवे रोड पर खोले गए गन्नौर विधानसभा के शहरी भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ में भाजपा युवा नेता देवेंद्र कादियान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों ने आहुति दी। प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि यह नया कार्यालय भाजपा के लिए एक नई राह है, जो हमें सफलता की ओर ले जाएगी। हम एकजुट होकर समाज और देश के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गन्नौर विधानसभा से भाजपा पार्टी को जिताने का काम यहां के जनता ने किया था।

Sonipat: State President inaugurates urban BJP office of Ganaur Assembly
सोनीपत: हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भाजपा शहरी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए।

इसी तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ताकत देने का काम हलके की जनता को करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सोनीपत की सभी छह सीटों पर जनता कमल खिलाने का करेगी।

सोनीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लिए जीत का मंत्र दिया

भाजपा युवा नेता देवेंद्र कादियान ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका ध्येय है। वह जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करना चाहते है। मौका मिला तो गन्नौर को बदलेंगे और पहले दिन से गन्नौर के विकास के लिए काम शुरू कर देंगे। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा, नीरज कुमार ठरू, ईश्वर कश्यप, सतीश जैन, पार्षद वरुण जैन, अजय सरोहा, हरीश वाधवा, अंकित मल्होत्रा, सुनील लंबू, पुनीत त्यागी राई, मुकेश शर्मा, हरविंद्र त्यागी, कमल जैन, पवन जैन, अमित बत्रा, सचिन जैन, तरुण चुघ, हरीश मदान, सुखबीर भूटानी, सुरेंद्र जाग्या, दीपचंद गर्ग, निशांत गोयल, विजय गोयल आदि मौजूद रहे।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.