सोनीपत: डबल इंजन की सरकार से होगा सोनीपत का विकास: निखिल मदान

शुक्रवार को राजेंद्र नगर में निखिल मदान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ने अपने पाँच साल के कार्यकाल में जनता की कोई सुध नहीं ली।

Title and between image Ad

सोनीपत, (राजन गिल): भाजपा उम्मीदवार निखिल मदान ने शुक्रवार को सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कहा कि डबल इंजन की सरकार से सोनीपत का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं में जनता से समर्थन मांगा। उनका स्वागत स्थानीय निवासियों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ किया।

शुक्रवार को राजेंद्र नगर में निखिल मदान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ने अपने पाँच साल के कार्यकाल में जनता की कोई सुध नहीं ली। अब चुनाव नजदीक आते देख घड़ियाली आँसू बहाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत की जनता समझदार है और विकास के लिए भाजपा को चुनेगी।

मदान ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार बनने से सोनीपत में रुके हुए विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जनता के हितों से समझौता नहीं किया और सोनीपत के विकास के लिए हर दरवाजे पर गए।

मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, निगम पार्षद मुकेश सैनी, विधानसभा संयोजक महेश लूथरा वासुदेव सुखीजा, नरेंद्र भारती, विजय कुमार चौहान, पूर्व प्रधान संजय वर्मा, नवीन मंगला, विधानसभा प्रभारी आनंद दहिया, विपिन नंदा,महेंद्र अरोड़ा ,शुभम गुप्ता आदि स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Connect with us on social media
Leave A Reply