सोनीपत: सोनीपत पुलिस ने जानलेवा हमले में शामिल इनामी आरोपी पकड़ा
इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। 14 मई 2024 को अक्षय को सोनीपत पुलिस आयुक्त ने पांच हजार का इनामी आरोपी घोषित किया था। सहायक उप निरीक्षक बलवान और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सोनीपत, (अजीत कुमार): जिले की क्राईम यूनिट सैक्टर-3 सोनीपत पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के आरोपी अक्षय उर्फ बंटी शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी टिकरी कलां, दिल्ली का निवासी है और पांच हजार रुपये का इनामी था।
23 सितंबर 2023 को इन्द्रजीत, निवासी रेवली, सोनीपत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साले मन्दीप पर गोहाना रोड के पास हमला हुआ। मन्दीप को गंभीर चोटें आई थीं और उसे खून से लथपथ पाया गया। मन्दीप ने बताया कि गोविंदर, विजय, रामकरण, पंडित, अक्षय और शामिर ने मिलकर लाठी, डंडे और अन्य हथियारों से हमला किया।
इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। 14 मई 2024 को अक्षय को सोनीपत पुलिस आयुक्त ने पांच हजार का इनामी आरोपी घोषित किया था। सहायक उप निरीक्षक बलवान और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.