सोनीपत: सोनीपत पुलिस ने दो लाख के इनामी को नागालैंड से दबोचा

इस घटना के तहत रोणित कौशल, गोपीनाथ वैहरा, तेजस हरिश, मुलातो जिमो और अतुल दहिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी अकानौ एन यैपतहो को पुलिस महानिदेशक ने 21 मई 2024 को दो लाख का इनामी घोषित किया था।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): जिले की क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो लाख के इनामी आरोपी को नागालैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी, अकानौ एन यैपतहो उर्फ लियोन नागालैंड का निवासी है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को थाना कुंडली की पुलिस टीम बारोटा चौक पर गश्त पर थी। खुफिया जानकारी के आधार पर, डिजोर रेस्टोरेंट के पास एक व्यक्ति, गोपीनाथ वैहरा, अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़ा था और गांजा बेच रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोपीनाथ और दो अन्य युवकों, रोनित कौशल और तेजस हरिश, को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से कुल 2 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस घटना के तहत रोणित कौशल, गोपीनाथ वैहरा, तेजस हरिश, मुलातो जिमो और अतुल दहिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी अकानौ एन यैपतहो को पुलिस महानिदेशक ने 21 मई 2024 को दो लाख का इनामी घोषित किया था।

ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया आरोपी
क्राइम यूनिट गन्नौर के इंचार्ज, उप निरीक्षक मनीष, और उनकी टीम (उप निरीक्षक सोमदत्त, सहायक उप निरीक्षक जसबीर, सहायक उप निरीक्षक संदीप, और मुख्य सिपाही राकेश) ने आरोपी अकानौ एन यैपतहो को नागालैंड से गिरफ्तार किया। नागालैंड की न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। सोनीपत पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ उनकी सतर्कता और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। पुलिस की इस सफलता से मादक पदार्थ तस्करों के हौसले पस्त होंगे और समाज में सुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.