सोनीपत: श्रीमद्भागवत गीता भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: सांसद रमेश कौशिक
गीता महोत्सव में सांसद र कौशिक ने संबंधित करते हुए कहा कि गीता भारतीय संस्कृति की धरोहर का मूल सार है, ज्ञान, धर्म और कर्म को प्रतिपादित करती है। गीता ज्ञान को धारण करने और अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए नागरिकों को अपना योगदान देना चाहिए तभी भारत एक बार फिर से विश्व में ज्ञान गुरु की उपाधि प्राप्त करेगा।

- सांसद रमेश कौशिक ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालने के बाद दिया गीता का संदेश
- अध्यात्म, कला, ज्ञान व संस्कृति को समर्पित गीता महोत्सव
- श्रीमद्भागवत गीता में संसार की सभी समस्याओं का समाधान
सोनीपत (अजीत कुमार): अध्यात्म, कला, ज्ञान व संस्कृति को समर्पित गीता महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सांसद रमेश कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि हवन यज्ञ में पूर्ण आहूति डाली। गीता के संदेश में कहा कि श्रीमद्भागवत गीता भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।

सासंद ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा सरकार की जनहितकारी नीतियों व योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गई स्टॉल का अवलोकन किया।
गीता महोत्सव में सांसद र कौशिक ने संबंधित करते हुए कहा कि गीता भारतीय संस्कृति की धरोहर का मूल सार है, ज्ञान, धर्म और कर्म को प्रतिपादित करती है। गीता ज्ञान को धारण करने और अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए नागरिकों को अपना योगदान देना चाहिए तभी भारत एक बार फिर से विश्व में ज्ञान गुरु की उपाधि प्राप्त करेगा। श्रीमद्भागवत गीता में संसार की सभी समस्याओं का समाधान है। गीता को जितनी बार पढ़ा जाए, हर बार जीवन को समझने का नया संदेश मिलता है। गीता व्यक्तिगत विकास, मोह व लालच से निकलने का सशक्त साधन है।

उन्होंने कहा कि भारत भगवान श्री कृष्ण की धरती है जो कर्म करने की राह दिखाती है। यहां से भगवान बुद्ध ने विश्व भर को करुणा, कृपा, दया व प्रेम के भाव को दिखाया, तभी भारत विश्व गुरु कहलाता है। कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पूरे देश में गरीब लोगों के हित में अनेक योजनाएं चलाई है। जिनका शत प्रतिशत लाभ आज हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने उस अंतिम व्यक्ति के लिए आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना जैसी हजारों योजनाएं चलाई है।

विभिन्न स्कूली बच्चों ने गीता पर आधारित अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी, जिससे पूरा सुभाष स्टेडियम गीता के रंगे में रंग गया। इस मौके पर एडीसी अंकिता चौधरी, डीसीपी विजय सिंह, एसडीएम डॉ. अनमोल, नगराधीश पूजा कुमारी, जसबीर दोदवा, सरदार मोहन सिंह मनोचा, रविन्द्र सरोहा, नरेन्द्र भुटानी, जितेन्द्र छिक्कारा, सुभाष सिसोदिया, डॉ. अतर सिंह, डॉ. मोनिका दहिया आदि उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.