सोनीपत: अखिल भारतीय दहिया जागृति महासभा प्रधान सतेन्द्र दहिया बने
नव चयनित प्रधान सतेंद्र दहिया उर्फ सत्ते ने कहा है कि सभी सदस्यों को साथ लेकर दहिया जागृति स्थल के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जागृति स्थल में महिलाओं, बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अन्य विकास के कार्य किए जाएंगे।

सोनीपत, अजीत कुमार :अखिल भारतीय दहिया जागृति महासभा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें सर्व सम्मति से समिति का चुनाव किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से ब्लॉक समिति चेयरमैन सतेन्द्र दहिया उर्फ सत्ते को प्रधान नियुक्त किया गया।
डा. अनिल दहिया को उप प्रधान बनाया गया, मेहर सिंह को वरिष्ठ सह उप प्रधान नियुक्त किया गया। सतीश कुमार को सचिव व अन्य सदस्यों की नियुक्ति की गई। जिनमें आनंद गोपालपुर सह सचिव, कर्मपाल सिलाना, राजेश कुमार सरपंच निरथान, दलबीर सिंह गढ़ी सिसाना, गुलशन किढौली पहलादपुर, विनोद कुमार सरपंच गोपालपुर, ओम प्रकाश पिपली को सदस्य बनाया गया। नव चयनित प्रधान सतेंद्र दहिया उर्फ सत्ते ने कहा है कि सभी सदस्यों को साथ लेकर दहिया जागृति स्थल के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जागृति स्थल में महिलाओं, बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अन्य विकास के कार्य किए जाएंगे। ताकि इस स्थल का बहुउद्देशीय तौर पर प्रयोग में लाया जा सके। पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया इस मौके पर उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.