सोनीपत: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार, जेल भेजा

18 जुलाई को थाना कुण्डली में दरभंगा बिहार निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी सुमित के साथ पहचान थी। युवक ने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। युवक ने इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने इनकार किया, लेकिन शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप किया गया। इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित निवासी जीवन विहार कालोनी मुरथल सोनीपत के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ थाना कुंडली में केस दर्ज किया गया था।

18 जुलाई को थाना कुण्डली में दरभंगा बिहार निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी सुमित के साथ पहचान थी। युवक ने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। युवक ने इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने इनकार किया, लेकिन शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

थाना कुण्डली की अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला एएसआई सुमन ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला के कोर्ट के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दज्र कराए। इसके बाद महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से उसकी काउंसिलिंग करवाई।

आरोपी सुमित निवासी जीवन विहार कालोनी, मुरथल सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशानुसार शुक्रवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Connect with us on social media

Comments are closed.