सोनीपत: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जिला क्राइम यूनिट सैक्टर 3 के इंचार्ज उप निरीक्षक रविकांत ने अपनी टीम के साथ आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के क्राइम यूनिट सैक्टर 3 की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में शामिल और पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी, संदेश बिहार के छपरा का निवासी है।

24 मई 2023 को एक महिला ने थाना कुंडली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस आयुक्त सोनीपत ने 2 अगस्त 2024 को आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जिला क्राइम यूनिट सैक्टर 3 के इंचार्ज उप निरीक्षक रविकांत ने अपनी टीम के साथ आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.