सोनीपत: पांच साल से राई हल्का विकास के लिए तरसता रहा: सतपाल ब्रह्मचारी

बहालगढ़, कुंडली, प्याऊ मनियारी जैसे औद्योगिक क्षेत्रो में पानी निकासी और पक्की गलियों की सुविधा तक नहीं हैं। जिसके चलते इन क्षेत्रों में लोगों को सुविधा नहीं मिली। औद्योगिक क्षेत्र की छोटी बड़ी फैक्ट्रियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं हुई है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): लोकसभा सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने बुधवार को राई विधान सभा क्षेत्र के गांवों में कहा कि पांच सालों से राई क्षेत्र में विकास के लिए तरसता रहा है। बहालगढ़, कुंडली, प्याऊ मनियारी जैसे औद्योगिक क्षेत्रो में पानी निकासी और पक्की गलियों की सुविधा तक नहीं हैं। जिसके चलते इन क्षेत्रों में लोगों को सुविधा नहीं मिली। औद्योगिक क्षेत्र की छोटी बड़ी फैक्ट्रियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं हुई है।

Sonipat: Rai Halka has been longing for development for five years: Satpal Brahmachari
सोनीपत: दीपालपुर में पडित सतपाल ब्रह्मचारी का शानदार स्वागत समर्थक।

पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि लोगों के सवालों का भाजपा उम्मीदवार के पास कोई जवाब नहीं है और हालात यह है कि वो खुद की उपलब्धियों के बजाए मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इसीलिए अब सोनीपत लोकसभा के लोगों को कांग्रेस के न्याय पत्र पर भरोसा है क्योंकि मोदी की गारंटी सिर्फ चुनावी जुमला साबित हुई है।

गांव दीपालपुर आंतिल बारहा के प्रधान जय भगवान आंतिल द्वारा गांव की चौपाल में आयोजित जन सभा को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी के लिए वोटों की अपील की। सभी मतदाता 25 मई को कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है।

इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, जय भगवान आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, राजेश कौशिक, राजबीर कश्यप, सतीश कौशिक, रवि आंतिल, राहुल आंतिल, अमित सैनी, नवीन चौहान आदि लोग साथ रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.