सोनीपत: जनता इस बार बदलाव कर रही है: कादियान

अब समय है कि हमें अपने चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए अफवाहों से बचना होगा। कादियान ने कहा कि 3 अक्टूबर को पुरखास गांव के स्टेडियम में बारहा सम्मान रैली का आयोजन होगा।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): गन्नौर से निदर्लीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने कहा कि इस बार जनता बदलाव के लिए तैयार है। आपकी एक वोट हमारे सामूहिक प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। देवेंद्र कादियान बुधवार को विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कादियान ने कहा कि उन्हें जनता से मिल रहे समर्थन से विरोधियों के हौसले पस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि अब समय है कि हमें अपने चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए अफवाहों से बचना होगा। कादियान ने कहा कि 3 अक्टूबर को पुरखास गांव के स्टेडियम में बारहा सम्मान रैली का आयोजन होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इससे पहले सुबह 8 बजे शहर में महिला शक्ति यात्रा निकाली जाएगी। महिलाएं बीएसटी कॉलोनी में एकत्रित होंगी, इसके बाद नमस्ते चौक, रेलवे स्टेशन, नगरपालिका रोड, जनता रोड से होते हुए बीएसटी कॉलोनी में समापन होगा। इसमें महिलाएं अपने बेटे-भाई के पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

 

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply