सोनीपत: भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी बढ़ी: सतपाल ब्रह्मचारी  

भाजपा की इन गलत आर्थिक नीतियों और नोटबंदी जैसे फैसलों के कारण गरीबी बढी है। लाखों छोटे उद्योग धंधे बंद हुए हैं। बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन अब बुधवार को न्याय का हक़ महा सभा में जनता का आशीर्वाद बरसेगा।

Title and between image Ad
  • बुधवार को न्याय का हक़ महा सभा में जनता का आशीर्वाद बरसेगा

सोनीपत, (अजीत कुमार): लोकसभा सोनीपत से कांग्रेस के उम्मीदवार पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, दस साल कार्यकाल में मुट्‌ठी भर उद्योगपतियों ने तरक्की दी है। भाजपा की इन गलत आर्थिक नीतियों और नोटबंदी जैसे फैसलों के कारण गरीबी बढी है। लाखों छोटे उद्योग धंधे बंद हुए हैं। बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन अब बुधवार को न्याय का हक़ महा सभा में जनता का आशीर्वाद बरसेगा।

Sonipat: Poverty increased due to wrong economic policies of BJP: Satpal Brahmachari
सोनीपत: पंडित सतपाल ब्रह्मचारी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए।

सतपाल ब्रह्मचारी ने मंगलवार को गोहाना विधानासभा के गांव पिनाना में कहा कि अब कहीं पर मोदी मैजिक खत्म हो गया है केवल जनता का मैजिक चल रहा है। जनता जाग गई है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बुधवार 22 मई को नई अनाज मंडी में होने वाली न्याय का हक़ महासभा में पहुंचने का न्यौता भी दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को 12 बजे जन सभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में सोनीपत लोकसभा से लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। विधायक जगबीर मलिक, विधायक सुरेंद्र पंवार, मेयर निखिल मदान, अनुप मलिक, मनोज रिढाऊ इनके साथ रहे।

Connect with us on social media

Comments are closed.