सोनीपत: परिवहन विभाग में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं: अनिल विज
अनिल विज ने दिल्ली चुनाव पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हो कर राजनीति में आए और खुद भ्रष्टाचार के मामले में पैरोल पर हैं।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
- ढाबे पर रुके परिवहन मंत्री अनिल विज से पूर्व सांसद ने की मुलाकात
सोनीपत, अजीत कुमार: गन्नौर जीटी रोड स्थित मित्रा दा ढाबा पर सोमवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने रुक कर विश्राम किया। इस दौरान पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने उनसे मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद अनिल विज ने पत्रकारवार्ता करते हुए कहा कि परिवहन विभाग में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं और आने वाले समय में और भी सुधार किए जाएंगे।
उन्होंने किसानों के आंदोलन पर कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। इस दौरान अनिल विज ने दिल्ली चुनाव पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हो कर राजनीति में आए और खुद भ्रष्टाचार के मामले में पैरोल पर हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.