सोनीपत: पुलिस के जवान को सीने में गोली मारी
अशोक विहार निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई। दिल्ली पुलिस सेवारत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोला।

सोनीपत: दिल्ली पुलिस के जवान को सोनीपत के अशोक विहार में उसी के पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के कारण सीने में गोली मार दी है। गोली मारने के बाद कार में बैठकर भाग गया है। दिल्ली पुलिस के जवान को परिजनों निजी अस्पताल में लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
अशोक विहार निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई। दिल्ली पुलिस सेवारत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उनके पड़ोसी राजेश नैन उनके पति के सीने में गोली मार दी। इसके बाद राजेश नैन अपने साथी बिजेंद्र के साथ कार में सवार हो कर भाग गए। पूनम ने बताया कि कार में कुछ और लोग भी अंदर बैठे थे। पूनम ने बताया कि उनके पति के साथ मामूली कहासुनी को लेकर राजेश नैन ने झगड़ा कर दिया था। उसकी रंजिश में अब वारदात को अंजाम दिया है।
सिटी सोनीपत थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस के जवान को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। मामले में की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.