सोनीपत: पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को अम्बाला से बरामद कर परिजनों को सौंपा

सहायक उप निरीक्षक मनोज और महिला मुख्य सिपाही पूजा की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को अम्बाला, हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह गलती से ट्रेन में बैठकर सोनीपत से अम्बाला पहुंच गई थी।

Title and between image Ad

सोनीपत, 10 जुलाई (अजीत कुमार): सोनीपत के थाना सदर में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक मनोज और महिला मुख्य सिपाही पूजा की टीम ने एक नौ साल की गुमशुदा बच्ची को अम्बाला से ढूंढ़कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।

इस घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि 8 जून 2024 को जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की एक महिला, जो हाल में लहराड़ा, सोनीपत में रह रही है, ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 जून को दोपहर बाद उनकी नौ साल की बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इस घटना पर थाना सदर सोनीपत में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

सहायक उप निरीक्षक मनोज और महिला मुख्य सिपाही पूजा की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को अम्बाला, हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह गलती से ट्रेन में बैठकर सोनीपत से अम्बाला पहुंच गई थी। परिवारजनों ने बच्ची को सही-सलामत वापस पाने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.