सोनीपत: स्वामी विवेकानंद जयंती पर सभी युवा लें राष्ट्रीय एकता का संकल्प: माईराम कौशिक
आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

सोनीपत, अजीत कुमार: स्वामी विवेकानंद जयंती रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के भाई माईराम कौशिक ने की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कौशिक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं को प्रेरित किया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.