सोनीपत: सोनीपत से नव निर्वाचित सांसद सतपाल ब्रह्माचारी ने जताया मतदाताओं का आभार
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उनकी जीत सारी 36 बिरादरी और समाज के सभी वर्गों की जीत है। वो अपनी जीत का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सांसद राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी स्थानीय विधायकों और नेताओं को देते है।

- सोनीपत को दोबारा विकास की पटरी पर लाएंगे : सतपाल ब्रह्मचारी
- अपराधियों का होगा सोनीपत से सफ़ाया : सतपाल ब्रह्मचारी
सोनीपत, (अजीत कुमार): सांसद सतपाल ब्रह्मचारी वीरवार सुबह कांग्रेस पार्टी के मुख्य चुनावी कार्यालय पालकी बैंक्वेट में पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और चुनाव में सहयोग के लिए सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उनकी जीत सारी 36 बिरादरी और समाज के सभी वर्गों की जीत है। वो अपनी जीत का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सांसद राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी स्थानीय विधायकों और नेताओं को देते है। साथ ही वो सोनीपत लोकसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं का विशेष तौर से धन्यवाद करते हैं जिन्होने बेहद कम समय में दिन रात चुनाव प्रचार कर पार्टी को विजय दिलाई। वो अपनी जीत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं। साथ ही शहरवासियों को भरोसा दिलाते हैं कि वो आम जन की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वो सोनीपत के विकास के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में बतौर सांसद क्षेत्र की आवाज़ मजबूती से बुलंद करेंगे। सोनीपत से अपराधियों का सफ़ाया और बेरोजगारी दूर करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो लाइन का विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए ट्रामा सेंटर बनवाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। सोनीपत को विकास पथ पर आगे बढ़ाना उनका एकमात्र लक्ष्य है। सोनीपत लोकसभा के मतदाताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है वो उन सबकी आशाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत इस बात का संकेत है कि आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को 6 हज़ार रु प्रतिमाह पेंशन ,गरीब लोगों को 100 -100 गज़ के मुफ्त प्लाट दिए जायेंगे और समाज कल्याण के सभी कार्य किये जायेंगे। प्रदेश में उद्योग धंधे लगवाकर बेरोजगारी को दूर किया जायेगा।

इस दौरान उनके साथ विधायक सुरेंद्र पवार,पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, मेयर निखिल मदान, अशोक सरोहा, मनोज रिढ़ाऊ, सुरेंद्र छिकारा, बिजेंद्र आंतिल, राजकुमार कटारिया, संजय खेवड़ा, भगत सिंह तुशीर, संजीव दहिया, जयवीर आंतिल, जयभगवान आंतिल, ललित पवार,भलेराम जांगड़ा, कमल हसीजा, संजय बड़वासनी सहित सोनीपत शहर के विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधि,कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.