सोनीपत: अस्पताल में लापरवाही: महिला की दोनों किडनी निकाली
वीना रानी को किडनी में पथरी की समस्या थी, जिसके लिए वह सोनीपत के ट्यूलिप अस्पताल में डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा से इलाज करवा रही थीं। 27 अप्रैल को डॉक्टर ने वीना की बाईं किडनी को पूरी तरह खराब बताते हुए उसे ऑपरेशन के जरिए निकालने की सलाह दी।

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के एक निजी अस्पताल में एक महिला की पथरी निकालने की जगह उसकी दोनों किडनियां निकालने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता वीना रानी के स्वजनों ने डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा पर लापरवाही और छल-कपट का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद महिला के परिवार ने हंगामा किया, जिससे मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने डॉक्टर पर केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
वीना रानी को किडनी में पथरी की समस्या थी, जिसके लिए वह सोनीपत के ट्यूलिप अस्पताल में डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा से इलाज करवा रही थीं। 27 अप्रैल को डॉक्टर ने वीना की बाईं किडनी को पूरी तरह खराब बताते हुए उसे ऑपरेशन के जरिए निकालने की सलाह दी। परिवार ने डॉक्टर पर भरोसा कर 29 अप्रैल को वीना को अस्पताल में भर्ती करवा दिया और 1 मई को ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद, जब वीना को आईसीयू में ले जाया गया, तो उसके पति आनंद ने देखा कि उसकी कोई हरकत नहीं हो रही थी। इस पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, जिसने जांच के बाद माफी मांगते हुए कहा कि गलती से वीना की दोनों किडनियां निकाल दी गई हैं। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए।

परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर पर केस दर्ज किया और जांच शुरू की। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया, जिसमें डॉक्टर की लापरवाही की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा है कि डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.