सोनीपत: नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने सिर मुंडवाया, भीख मांगेंगे
धरने में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मी शामिल हुए। सांझा मोर्चा के बैनर तले अनोखे विरोध प्रदर्शन में, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सार्वजनिक रूप से मुंडन कराया। महिला कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, लेकिन वे भी डटे रहेंगे।
सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सोमवार सिर मुंडवाए और मंगलवार भीख मांगेगे। आरोप है कि सरकार की अनदेखी के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। मुंडवाकर अपना विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, यह विरोध जारी रहेगा।
धरने में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मी शामिल हुए। सांझा मोर्चा के बैनर तले अनोखे विरोध प्रदर्शन में, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सार्वजनिक रूप से मुंडन कराया। महिला कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, लेकिन वे भी डटे रहेंगे।
कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की है। अब वे आम जनता के बीच जाकर अपनी स्थिति बताएंगे। मंगलवार को कर्मचारी सड़कों पर उतरकर भीख मांगेंगे, ताकि सरकार उनकी जायज मांगों पर ध्यान दें। उनकी मुख्य मांग है कि उनकी सेवा को नियमित किया जाए और एलटीसी जैसी सुविधाएं दी जाएं। वे हरियाणा सिविल सर्विस रुल 2016 लागू करने की भी मांग कर रहे हैं।
Comments are closed.