सोनीपत: नारी शक्ति ने बढ़ाया निखिल मदान के समर्थन में जनसंपर्क
जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाएं घर-घर जाकर निखिल मदान की योजनाओं को समझाती हैं और लोगों को उनके पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि निखिल मदान का विजन और कड़ी मेहनत ही इस क्षेत्र के विकास का सही मार्ग है।

सोनीपत, राजन गिल: आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी के उम्मीदवार निखिल मदान के समर्थन में नारी शक्ति की एक नई पहल सामने आई है। स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं का एक समूह इस बार अपने दावेदार के लिए वोट मांगने में जुट गया है। इन महिलाओं ने सोनीपत के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निखिल मदान के कार्यों और योजनाओं के बारे में जनता को बताया।
इन्ही मे निखिल मदान कि धर्मपत्नी निखिता मदान भी बीजेपी व निखिल मदान के प्रचार मे शामिल होकर अपना योगदान दे रही हैँ
उनका का कहना है कि निखिल मदान ने हमेशा सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर ध्यान दिया है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने खासकर महिला सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसे देखते हुए उन्होंने उनका समर्थन करने को कहा!
जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाएं घर-घर जाकर निखिल मदान की योजनाओं को समझाती हैं और लोगों को उनके पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि निखिल मदान का विजन और कड़ी मेहनत ही इस क्षेत्र के विकास का सही मार्ग है। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ वोट मांगना नहीं, बल्कि मतदाताओं को सही उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.