सोनीपत: निखिल मदान के समर्थन में नायब सिंह सैनी का रोड शो रहा आकर्षक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सोनीपत विधानसभा से निखिल मदान भारी बहुमत से जीतेंगे और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा कायम रहेगा।

Title and between image Ad

सोनीपत, (राजन गिल): हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा उममीदवार निखिल मदान के समर्थन में बुधवार को सोनीपत में रोड शो किया। इस दौरान शहर के सभी प्रमुख मार्केट एसोसिएशन ने भाजपा उम्मीदवार का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सोनीपत विधानसभा से निखिल मदान भारी बहुमत से जीतेंगे और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा कायम रहेगा।

Sonipat: Naib Singh Saini's road show in support of Nikhil Madan was attractive
सोनीपत: लोगों का रोड शो में अभिवादन स्वीकार करते हुए नायब सैनी।

निखिल मदान ने सोनीपत की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोड शो में जनता का भारी समर्थन उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद वे और भी ज्यादा विकास कार्य करेंगे ताकि सोनीपत को प्रदेश में नंबर 1 बना सकें।

रोड शो की शुरुआत कबीरपुर वृंदावन गार्डेन से हुई और यह ओल्ड डी सी रोड, कच्चे क्वार्टर बाज़ार, सुभाष चौक, रेलवे रोड होते हुए गीता भवन चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान मंदिरों, गुरुद्वारों की प्रबंधक समितियों और विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर,पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा, राजीव जैन, तरुण देवीदास, नवीन मंगला, सुरेंद्र मदान, नरेश वर्मा, मुकेश बत्रा, महेश लूथरा, संगीता सैनी,देविंद्र सैनी,अतुल जैन,जवाहर चांदना, राकेश चोपड़ा,नरेश छाबड़ा ,सरदार मोहन सिंह मनोचा, ब्राह्मण सभा परदेश अध्यक्ष सतीश गौतम आदि शामिल रहे।

 

Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply