सोनीपत: विकास के लिए समर्पित विधायक सुरेंद्र पंवार: समीक्षा पंवार

मीक्षा पंवार ने कहा कि विधायक सुरेंद्र पंवार ने सोनीपत को विकास की राह पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। सरकार से बजट की मांग के बावजूद कोई सहायता नहीं मिलने पर भी उन्होंने अपने दम पर कई विकास कार्यों को करवाया। सोनीपत को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका सपना आज भी जीवंत है, और इसे हर हाल में पूरा करने का उन्होंने संकल्प लिया है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): समाज सेविका समीक्षा पंवार ने सोनीपत की जनता को देवतुल्य बताते हुए उनके प्रति आदर और सम्मान का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के लिए समर्पित विधार सुरेंद्र पंवार के लिए जनता उनके परिवार की तरह है। उनके हर सुख-दुख में शामिल होना उनकी जिम्मेदारी है।

समीक्षा पंवार ने सोनीपत के विभिन्न इलाकों जैसे मालिक कॉलोनी, मॉडल टाउन, वेस्ट रामनगर और ब्रह्म कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान, लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समीक्षा पंवार ने कहा कि विधायक सुरेंद्र पंवार ने सोनीपत को विकास की राह पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। सरकार से बजट की मांग के बावजूद कोई सहायता नहीं मिलने पर भी उन्होंने अपने दम पर कई विकास कार्यों को करवाया। सोनीपत को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका सपना आज भी जीवंत है, और इसे हर हाल में पूरा करने का उन्होंने संकल्प लिया है।

क्षेत्रवासियों ने सुरेंद्र पंवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का वादा किया। समीक्षा पंवार ने बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही सच के साथ जनता के हित में काम किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा को फिर से नंबर वन बनाने का विश्वास जताया और लोगों से अपील की कि एक अक्टूबर को कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार को विजयी बनाएं ताकि सोनीपत के विकास में कोई कमी न रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.