सोनीपत: कॉलेज के लिए गई छात्रा लापता केस दर्ज
महिला ने बताया कि बेटी अगले दिन भी घर नहीं लौटी। वह मामा के घर भी नहीं गई थी। उन्होंने बेटी को हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं लगा। उसकी सहेलियों को भी उसके बारे में नहीं पता। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर गोहाना में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की के गुमशुदा होने की जांच कर रही है।

सोनीपत, अजीत कुमार: सोनीपत के गोहाना में घर से कॉलेज के लिए गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने सिटी थाना गोहाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल की डिटेल से पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गोहाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की उम्र 19 वर्ष है। बेटी गोहाना के कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में वर्ष में पढ़ रही है। उसकी बेटी बुधवार की सुबह घर से कालेज मे जाने के लिए गोहाना गई थी। काॅलेज से अपने मामा के घर गांव नांगल कलां सोनीपत के पास जाने को बोली। लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है।
महिला ने बताया कि बेटी अगले दिन भी घर नहीं लौटी। वह मामा के घर भी नहीं गई थी। उन्होंने बेटी को हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं लगा। उसकी सहेलियों को भी उसके बारे में नहीं पता। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर गोहाना में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की के गुमशुदा होने की जांच कर रही है।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.