सोनीपत: दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा, प्रेम, स्नेह और सौहार्द
शहर के हज़ारों लोग इस दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए, जहां विधायक निखिल मदान ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

- विधायक निखिल मदान की ओर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के लगभग सभी नेता, धर्म गुरु आदि शामिल
सोनीपत, राजन गिल: दीपावली का पर्व उत्साह, प्रेम और एकता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर सामूहिक आयोजन समाज में परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक आयोजन सोनीपत के भाजपा विधायक निखिल मदान द्वारा आयोजित किया, जिसमें शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

शहर के हज़ारों लोग इस दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए, जहां विधायक निखिल मदान ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राई विधायक कृष्णा गहलावत, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, और ज़िला अध्यक्ष जसबीर दोदवा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। श्री श्री स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज मुरथल वाले ने भी इस अवसर पर आशीर्वाद दिया और समाज को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाजपा नेता आजाद नेहरा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश आत्रेय, तरुण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष एवं निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, नरेश वर्मा, पार्षद हरि प्रकाश सैनी, बबीता कौशिक, मुकेश सैनी, पुनीत त्यागी, ममता महेश लूथरा, इंदु संजीव वलेचा,लक्ष्मी नारायण तनेज़ा,संगीता सैनी,अतुल जैन, देवेंद्र सैनी सहित सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करने के साथ साथ समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का भी अवसर दिया
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.