सोनीपत: कार्यकर्ता पार्टी की संजीवनी, भाजपा का किला अभेद्य है: जैन
पुरखास रोड स्थित कार्यालय में रविवार को सोनीपत विधानसभा के तीनों मंडलों की अलग अलग बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी है जिसके बल पर भाजपा का किला अभेद्य हो चूका है।

सोनीपत, (अजीत कुमार): पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा है कि देश में विजय हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड़ में रहें। कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं जो 45 डिग्री तापमान की परवाह ना करते हुए चुनावी मोर्चे पर डटे रहे।
पुरखास रोड स्थित कार्यालय में रविवार को सोनीपत विधानसभा के तीनों मंडलों की अलग अलग बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की संजीवनी है जिसके बल पर भाजपा का किला अभेद्य हो चूका है।

राजीव जैन ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की नींव नीचे से खिसक चुकी है और केवल दुष्प्रचार के सहारे सत्ता की वैतरणी पार करना चाहती है। कांग्रेस 15 वर्षों में अपना संगठन नहीं खड़ा कर सकी वह देश एवं प्रदेश को संभालने की बात किस मुंह से करती है। सोनीपत से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हमें विधानसभा में पिछली चूक का बदला लेकर कमल खिलाना है।
ज़िला महामंत्री नवीन मंगला, पूर्व चेयरमैन अशोक छाबडा, प्रदीप गौतम, संजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, निगम पार्षद हरी प्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, किरण बाला, अंजू दहिया, मीनू सैनी, आरती शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.