सोनीपत: विकसित आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर संकल्प लें: कविता जैन
गांव जाजी में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के लिए केन्द्र सरकार द्वाराउज्ज्वला गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, किसान फसल बीमा योजना सहित अनेक योजनाएं समाज के अंतिम व वंचित पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुंच रही है।

- 2047 तक प्रत्येक देशवासी के सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
- पूर्व मंत्री कविता जैन ने जाजी में जनसंवाद कार्यक्रम किया, सभी को शपथ दिलाई
- मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने गांव गढ़ी हक्कीकत में लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
सोनीपत (अजीत कुमार): पूर्व मंत्री डा. कविता जैन ने कहा कि भारत को विकसित आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को वर्ष 2047 तक साकार करने की दिशा में संकल्प यात्रा-जनसंवाद निर्णायक सिद्ध हो रहे हैं।

गांव जाजी में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के लिए केन्द्र सरकार द्वाराउज्ज्वला गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, किसान फसल बीमा योजना सहित अनेक योजनाएं समाज के अंतिम व वंचित पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुंच रही है।

गांव गढ़ी हक्कीकत पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने ग्रामीणों के साथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकारों द्वारा लोकगीतों से आमजन को जागरूक कया गया। गांव गढ़ी हक्कीकत में राजीव जैन ग्रामीणों के साथ नन्ही बेटी पूर्विका का पहला जन्म दिन मनाया। केक काटा शुभकामनाएं दी और उसकी लंबी उम्र की कामना की। स्कूली खिलाडियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने गांव जाजी के हरियाणवी म्यूजिक कंपोजर मुकेश जाजी व अमन जाजी को सम्मानित किया। ब्लॉक समिति चेयरमैन नवीन, बीडीपीओ उत्तम दहिया, मोंटी, मुकेश सैनी, गांव गढ़ी हक्कीकत के सरपंच समशेर, गांव जाजी की सरपंच पूजा आदि उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.