सोनीपत: जेबीटी अध्यापक की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद बुधवार को तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। अदालत ने महिला और देवेन्द्र को चार दिन तथा मोहित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेजा गया।

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत जिले की एसएजी यूनिट सैक्टर-7 पुलिस ने जेबीटी अध्यापक की हत्या के मामले को सुलझाते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवेन्द्र उर्फ़ देव निवासी मेरठ, मोहित निवासी अटेरना, सोनीपत और एक महिला शामिल हैं। इसके साथ ही, एक नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया गया है।
यह मामला 14 मई 2024 को प्रकाश में आया जब मृतक के भाई चांद ने शिकायत दर्ज कराई। मृतक कृष्ण की पत्नी के प्रेम संबंधों और आपसी झगड़ों से परेशान होकर कृष्ण सोनीपत में अलग मकान में रहने लगे थे। 22 अप्रैल 2024 को कृष्ण की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस जांच के बाद पत्नी को एक निजी अस्पताल में पाया गया, जिसके बाद कृष्ण ने तलाक का मामला दर्ज किया। 13 मई को कृष्ण मृत अवस्था में अपने घर में पाए गए।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद बुधवार को तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। अदालत ने महिला और देवेन्द्र को चार दिन तथा मोहित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भेजा गया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.