सोनीपत: पति ने आत्महत्या की, पत्नी समेत तीन पर केस

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटे ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। मां का कहना है कि नवीन की पत्नी के माता-पिता उसे नाजायज परेशान कर रहे थे। शादी के अगले दिन से ही पत्नी ने नवीन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था और उसे आत्महत्या की धमकी देने लगी थी। सास-ससुर भी लगातार नवीन के साथ झगड़ा करते थे।

Title and between image Ad
  • एक महीने पहले शादी हुई नार्मद कहकर घर छोड़ पत्नी पीहर चली गई
  • अरोप है कि पत्नी (सपना)के माता पिता भी नवीन को परेशान करते थे
  • पुलिस ने मृतक नवीन की मां सुनीता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत में एक युवक ने शादी के करीब एक महीने बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उसे उसकी पत्नी प्रताड़ित कर रही थी। शादी के अगले दिन से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। पत्नि द्वारा युवक को नार्मद कहने का आरोप है। पुलिस ने उसकी पत्नी, सास, और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, गोहाना के समता चौक वाल्मीकि कॉलोनी निवासी नवीन लेडीज गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था। उसकी लगभग एक महीने पहले गांव बीचपड़ी की एक युवती से शादी हुई थी। परिवार ने धूमधाम से इस विवाह किया। रविवार रात नवीन ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन उसके कमरे में गए और देखा कि नवीन का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। नवीन की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

युवक की आत्महत्या की सूचना के बाद समता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने नवीन की मां सुनीता के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटे ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। मां का कहना है कि नवीन की पत्नी के माता-पिता उसे नाजायज परेशान कर रहे थे। शादी के अगले दिन से ही पत्नी ने नवीन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था और उसे आत्महत्या की धमकी देने लगी थी। सास-ससुर भी लगातार नवीन के साथ झगड़ा करते थे।

मां ने बताया कि नवीन की पत्नी ने उसे नामर्द कहा और छोड़ कर घर चली गई। इससे आहत होकर नवीन ने रविवार रात आत्महत्या कर ली। सिटी थाना पुलिस ने पत्नी सपना और ससुर तथा साले के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गोहाना सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि मृतक नवीन की मां सुनीता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.