सोनीपत: हरियाणा की शिक्षा है नफरत छोड़ो मोहब्बत करो: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनीपत में पंडित सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थन में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनाएगी एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे।, 30 लाख नौकरियों को त्तकाल भरा जाएगा। अग्निवीर याजना को बंद करेंगे। हर ग्रेजूएट का नौकरी अधिकार दिया जाएगा।

Title and between image Ad
  • भाजपाई देश काे तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं: राहुल गांधी

सोनीपत, (अजीत कुमार): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोनीपत की नई अनाज मंडी में कहा कि हरियाणा प्यारा प्रदेश है यहां की शिक्षा नफरत छोड़ा मोहब्बत करो की रही है। लेकिन भाजपाई देश को तोड़ने में लगे हम देश को जोडने में लगे हैं। यही विचार धारा का फर्क है। मोदी देश के कुछ औद्योगिक घरानों को मालाेमाल करना चाहते हैं हम करोड़ों गरीबोंं को लखपति बनाना चाहते हैं।

Sonipat: Haryana's education is to leave hatred and love: Rahul Gandhi
सोनीपत: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले न्याय का हक महा जनसभा रैली में मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनीपत में पंडित सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थन में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनाएगी एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे।, 30 लाख नौकरियों को त्तकाल भरा जाएगा। अग्निवीर याजना को बंद करेंगे। हर ग्रेजूएट का नौकरी अधिकार दिया जाएगा। मोदी ने देश के 22 लोगों के लिए 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, गारंटी के रूप में एमएसपी देंगे। आशा वर्कर का वेतनमान दुगना करेंगे। छोटे उद्योगों को बढाएंगे, जीएसटी का सरलीकरण करेंगे इससे देश की आर्थिक तरक्की होगी।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि राहुल आए हैं आज। राहुल जब यहां से गए थे भारत जोड़ो यात्रा पर तो इस दौरान उन्होंने किसानों से, जवानों से, महिलाओं से बात की। खिलाड़ियों से बात की। राहुल ने जो न्याय पत्र बनाया है, उसकी जानकारी वह खुद देंगे। हरियाणा किसानों, खिलाड़ियों और जवानों का प्रदेश है, लेकिन अभी यह तीनों परेशान हैं। 2014 से पहले हरियाणा नंबर वन था, लेकिन आज हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर वन बना हुआ है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले न्याय का हक महा जनसभा रैली में तब्दील हुई, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री उदयभान, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया,पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, सोनीपत लोकसभा उम्मीदवार, पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक, पूर्व विधायक, मेयर निखिल मदान, राजेश पहलवान पुरखासिया, अनुप मलिक, कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के नेता शामिल हुए, रैली स्थल का इंतजाम सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार की देख रेख हुआ। मंच संचालन सुरेंद्र छिक्कारा ने किया।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.