सोनीपत: गन्नौर बार के प्रधान युद्धवीर रापड़िया 34 वोट से विजयी
उपप्रधान के लिए सुरेश अत्री को 94 वोट मिले जबकि विशाल चौहाना को 89 वोट मिले पांच वोट सुरेश अत्री विजयी रहे।

सोनीपत (अजीत कुमार): गन्नौर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन प्रधान पद के चुनाव में कुल 186 वोट डाले गए। जिनमें से 109 वोट युद्धवीर सिंह रापड़िया को मिले और जबकि विपक्ष में अरुण पहल को 75 वोट मिले दो वोट रद्द हो गए। इसके साथ ही 34 वोट से युद्धवीर सिंह रापड़िया को रिटर्निंग अधिकारी सुशील त्यागी ने विजयी घोषित कर दिया है।
उपप्रधान के लिए सुरेश अत्री को 94 वोट मिले जबकि विशाल चौहाना को 89 वोट मिले पांच वोट सुरेश अत्री विजयी रहे। सचिव पद के लिए बसंत त्यागी को 96 जबकि विपक्ष में अशोक को 89 वोट मिले बसंत त्यागी सात वोट से विजयी रहे। रिटर्निंग अधिकारी सुशील त्यागी ने बताया कि इससे पहले सह सचिव संदीप राठौर, कोषाध्यक्ष मोहन शर्मा तथा नया पद सृर्जित हुआ है लाईब्रेरी इंचार्ज इसके लिए दिनेश शर्मा को पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिया गया था।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.