सोनीपत: फायरिंग के जानलेवा हमले में चार आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना कुण्डली के उप निरीक्षक महेंद्र की अगुवाई में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सोनीपत, अजीत कुमार: जिले के थाना कुण्डली की पुलिस ने फायरिंग के जानलेवा हमले में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित हर्षित उर्फ अंग्रेज बेगुसराई, बिहार, राजू उर्फ राजन गोपालगंज, बिहार, सुनील उर्फ सन्नी आरा, बिहार और ऋतिक उर्फ बिल्ली हर्षवर्धन कॉलोनी, कुण्डली, सोनीपत के रहने वाले हैं।
इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि 21 अक्टूबर को नवीन, जो कुण्डली में जिम चलाता है, ने थाना कुण्डली में शिकायत दर्ज कराई थी। नवीन के अनुसार, 20 अक्टूबर को जब वह अपने मित्र अर्पित के कार्यालय में था, अमन और उसके 7-8 साथी वहां पहुंचे। अमन ने नवीन को जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्तौल से पांच गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली नवीन के दाहिने पैर और दूसरी उसके बाएं पैर में लगी।
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना कुण्डली के उप निरीक्षक महेंद्र की अगुवाई में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.