सोनीपत: 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

इन परियोजनाओं की कुल लागत 120 करोड़ रुपए से अधिक है। जिला सोनीपत के लिए 6268.783 लाख रुपए की लागत से 10 विकास कार्यों की आधारशिला और 5336.92 लाख रुपये की लागत से 9 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

Title and between image Ad
  • विकास को आगे बढ़ा कर सोनीपत को नई दिशा दी: मोहन लाल बडौली
  • सोनीपत के 6268.78 लाख रुपए की लागत से 10 विकास कार्यों की आधारशिला व 5336.92 लाख रुपये की लागत के 09 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

सोनीपत, (अजीत कुमार): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संकल्प से परिणाम वर्ष के तहत जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल मोड से भाग लिया, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत में विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 120 करोड़ रुपए से अधिक है। जिला सोनीपत के लिए 6268.783 लाख रुपए की लागत से 10 विकास कार्यों की आधारशिला और 5336.92 लाख रुपये की लागत से 9 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

Sonipat: Foundation stone laid and inaugurated of 19 development projects
सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली विकास परियोजनाओं का उद्धाटन करते हुए। उपायुक्त डा. मनोज कुमार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को पौधा भेंट करते हुए।

सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि के रूप में मंगलवार को शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला प्रदेश अध्यक्ष जसबीर दोदवा, मेयर निखिल मदान भी उपस्थित थे।

समारोह में मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार ने विकास की दिशा में तेज गति से कदम बढ़ाए हैं, जिससे सोनीपत को नए विकास की दिशा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने में सोनीपत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर 6268.783 लाख रुपए की लागत से 10 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें जल संरक्षण योजनाएँ, जल संग्रहण और भूजल पुनर्भरण प्रणाली, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, पेयजल और सीवरेज व्यवस्था का निर्माण शामिल है। साथ ही, 5336.92 लाख रुपए की लागत से 09 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनमें विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना है। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को पौधे और पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.