सोनीपत: राई औद्योगिक क्षेत्र की रबड़ फैक्ट्री में आग, 6 कर्मचारी झुलसे
राई औद्यौगिक क्षेत्र में दोपहर के बाद लगभग चार बजे एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी इसमें फंस गए। इस बीच सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुए और पूरा इलाका दहल गया। फैक्ट्री में फंसे कई कर्मचारियों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे बुरी तरह से झुलस चुके थे।

- मंगलवार की दोपहर के बाद 4 बजे सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
सोनीपत, (अजीत कुमार): सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक रबड़ फैक्ट्री में मंगलवार को आग लगने से छह कर्मचारी झुलस गए हैं। कर्मचारियों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल लाया गया है।
राई औद्यौगिक क्षेत्र में दोपहर के बाद लगभग चार बजे एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी इसमें फंस गए। इस बीच सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुए और पूरा इलाका दहल गया। फैक्ट्री में फंसे कई कर्मचारियों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। लगभग छह कर्मियों को नागरिक अस्पताल में लाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में लगी हैं।

अभी तक मिली सूचना के अनुसार राई औद्यौगिक क्षेत्र में दोपहर बाद 4 बजे के करीब रबड़ की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लंच के बाद कर्मचारी काम कर रहे थे। रबड़ भरे होने कही वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि वहां काम कर रहे 7-8 कर्मचारी बाहर ही नहीं निकल पाए। इस बीच फैक्ट्री में सिलेंडरों में भी ब्लास्ट होने शुरू हो गए। इससे पूरा क्षेत्र दहल उठा। आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग मदद के लिए पहुंचे।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अंदर फंसे कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया। झुलसेकर्मियों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कर्मियों की जान बचाते हुए एक फैक्ट्री के अकाउंटेंट के हाथ भी जल गए।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.