सोनीपत: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन की मौत, कई घायल

हादसे में झुलसे हुए सात लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस मकान में पटाखे बनाए जाने की जानकारी नहीं थी।

Title and between image Ad

सोनीपत,(अजीत कुमार): सोनीपत जिले के एक गांव में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

हादसे में झुलसे हुए सात लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस मकान में पटाखे बनाए जाने की जानकारी नहीं थी। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं।

शनिवार को घटनास्थल पर एसडीएम श्वेता सुहाग और पुलिस एसीपी जीत सिंह बेनीवाल समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस फैक्ट्री के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एक महिला व एक बच्चे के शव को बुरी तरह से जली हालत में बाहर निकाला गया है। एक-दो अन्य के शव भी दबे होने की आशंका व्यक्त जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार उनको नहीं पता था कि यहां मकान में पटाखे बनाए जा रहे हैं। पुलिस इसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घायलों में फरमान (26), इसकी पत्नी याशमीन (23), एकरा (22), सिदरा (18), असरा (21), आशी (28) व अंजली (27) शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media
Leave A Reply