सोनीपत: पांच महीने के लड़के का भ्रूण सूखे नाले में मिला
सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने नाले में भ्रूण पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया।

सोनीपत: गोहाना रोड स्थित मयूर विहार सोनीपत की गली नंबर-26 के सामने नाले से करीब पांच महीने का भ्रूण मिला है। एक युवक ने भ्रूण देखकर इसकी जानकारी पुलिस को बताया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रविवार को भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने नाले में भ्रूण पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह करीब पांच माह के लड़के का भ्रूण है। पुलिस ने आसपास के लोगों को सूचना दी। अब भ्रूण फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं। सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.