सोनीपत: वरिष्ठ पत्रकार रणबीर रोहिल्ला को पितृ शोक
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए हिन्दू कालेज के पास शिव कालोनी गढ़ी घसीटा में उनके आवास पर लाया गया। जहां से महलाना रोड स्थित तिरंगा चौक श्मशान घाट में सांयकाल अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता, समाजसेवी प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
![Title and between image Ad](https://www.gyanjyotidarpan.com/wp-content/uploads/2023/05/Weight-Loss-Ajeet-add.jpg)
सोनीपत (अजीत कुमार): जिला के वरिष्ठï पत्रकार रणबीर रोहिल्ला के पिता मास्टर ईश्वर सिहं रोहिल्ला का देहांत हो गया है। मास्टर जी ने बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गुरूग्राम के वेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 84 वर्ष के थे। कई दिन से बीमार होने के कारण उनका उपचार ग्ररूग्राम के वेदांता अस्पताल में चल रहा था। गंभीर बिमारी के चलते वो वेंटिलेटर पर थे। वो अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, दो बेटी, पुत्र वधु, दो पोते व एक पोती छोड़ गए हैं।
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए हिन्दू कालेज के पास शिव कालोनी गढ़ी घसीटा में उनके आवास पर लाया गया। जहां से महलाना रोड स्थित तिरंगा चौक श्मशान घाट में सांयकाल अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता, समाजसेवी प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। बाद में सभी ने रणबीर को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए भगवान से इस अ सहनीय कष्ट को सहने और दिवंगत आत्मा को परमात्मा अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.