सोनीपत: प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. मनोज का विदाई समारोह

डॉ. मनोज इससे पहले गन्नौर के स्थानीय सी.सी.ए.एस. जैन गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य के पद पर आसीन थे। किसी विवाद के चलते उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था, लेकिन छह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गन्नौर न्यायपालिका ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए उन्हें पुनः प्राचार्य पद पर बहाल कर दिया।

Title and between image Ad

गन्नौर, (अजीत कुमार): प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में रजिस्टार डॉ. मनोज की विदाई के उपलक्ष में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. मनोज ने 23 मार्च 2020 को स्कूल में रजिस्टार के पद का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्कूल के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें स्कूल मैनेजमेंट ने हमेशा सराहा और समर्थन दिया।

डॉ. मनोज इससे पहले गन्नौर के स्थानीय सी.सी.ए.एस. जैन गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य के पद पर आसीन थे। किसी विवाद के चलते उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था, लेकिन छह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गन्नौर न्यायपालिका ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए उन्हें पुनः प्राचार्य पद पर बहाल कर दिया।

इस अवसर पर स्कूल के मुख्य निदेशक डॉ. संजय जैन, श्री अमित बत्रा, स्कूल निदेशिका डॉ. सुनीरा जैन, श्रीमती रुचिका बत्रा, प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र छाबड़ा और उप प्रधानाचार्या दीपमाला व्यास ने डॉ. मनोज को उनकी उपलब्धियों और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान अध्यापकों ने विदाई गीत और कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

स्कूल एमडी अमित बत्रा ने अपने वक्तव्य में कहा, “समय के साथ बहना ही जीवन है। हमें जहाँ भी रहें, अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए।” डॉ. मनोज ने भी स्कूल के प्रति अपना आभार प्रकट किया और सभी का धन्यवाद किया।

Gyanjyotijarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए की समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Gyan Jyoti Darpan

Connect with us on social media

Comments are closed.