सोनीपत: विकसित भारत का सपना सभी मिलकर साकार करेंगे: डा. कविता जैन
भरत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वभर में भारत की छवि एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी है। अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नौ साल से निरंतर गरीबों के हक के लिए प्रदेश में गरीब हितकारी योजनाएं लागू की हैं।

- पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व जिला परिषद की चैयरपर्सन मोनिका दहिया ने गांव मोहाना में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत
सोनीपत: पूर्व मंत्री डा. कविता जैन ने कहा कि विकसित भारत का सपना सभी मिलकर साकार करेंगे। वे साेमवार को गांव रोलद लतिफपुर में लोगों को संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।

भरत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वभर में भारत की छवि एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी है। अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नौ साल से निरंतर गरीबों के हक के लिए प्रदेश में गरीब हितकारी योजनाएं लागू की हैं।

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व जिला परिषद की चैयरपर्सन मोनिका दहिया ने गांव मोहाना में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि किसान से लेकर विद्यार्थी तथा बच्चों से लेकर वृद्धजन तक आमजन को गांव-गांव पहुंचने वाली जागरूकता वैन तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।

जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन किया है। अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सैकड़ों योजनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करनी सुनिश्चित की। हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। बीडीपीओ उत्तम दहिया, पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, विकास दहिया, मुकेश सैनी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जेई अनिल, गांव मोहाना के सरपंच नरेन्द्र, रोलद लतिफपुर की सरपंच बेबी आदि उपस्थित रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.