सोनीपत: डबल इंजन सरकार से खट्टर नाम का इंजन हटाया, गड़बड़ी तो बताते: सीएम मान
गोहाना की नई अनाज मंडी में सफीदों व बरौदा, गोहाना विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर कड़ा अटैक किया।
सोनीपत, (अजीत कुमार): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोनीपत जिले के गोहाना की अनाज मंडी में बदलाव रैली में कहा कि भाजपा ाुद को डबल इंजन की सरकार कहती है इसमें खट्टर नाम का इंजन हटाया उसकी गड़बड़ी तो बता देते। यहां के किसान, जवान और पहलवान देश में-विदेश में प्रसिद्ध हैं। भाजपा ने इन तीन वर्गों का अपमान किया है।
उन्होंने सोमवार को लोगों का आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखा दें। उन्होंने आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी बताई और लोगों से समर्थन मांगा। इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान बारिश के बीच ही गोहाना पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर महिला विश्वविद्यालय में बारिश के बीच ही लैंड हुआ। यहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीएम मान का स्वागत किया। सीएम मान ने बारिश में खड़े फायर ब्रिगेड के कर्मियों को पास बुला कर उनका धन्यवाद किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद वे गाड़ी में सवार होकर रेस्ट हाउस पहुंचे।
गोहाना की नई अनाज मंडी में सफीदों व बरौदा, गोहाना विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर कड़ा अटैक किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश को गरीबी मिली है। कांग्रेस और भाजपा इसकी जिम्मेदार हैं। जहां अमेरिका चांद पर प्लाट काटता है, वहीं भारत में सीवरेज की लड़ाई लड़ी जा रही है। देश के युवाओं पर देश की जिम्मेदारी होनी चाहिए। यहां पर उनकी कमर पर चोट के निशान दिखते हैं। दिल्ली और पंजाब में ब्रांडेड इंजन काम कर रहे हैं।
पंजाब के अंदर सरकार पीपल के नीचे जाकर लोगों का काम कर रही है। हरियाणा में सरकार बनी तो किसी भी वर्क को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार काम करने के लिए उनके द्वार आएगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष डा. रजनीश जैन, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, नवीन गौड, सतीश राज देशवाल, सुभाष गांगोली, मोक्ष पसरीजा, सुभाष कौशिक, जयदीप मलिक किसान नेता, सोमवीर नरवाल, निशा देशवाल, सरोज बाला आदि शामिल रहे।
Comments are closed.