सोनीपत: संसद में हिन्दू समाज को हिंसक कहे जाने पर राहुल गांधी का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को पुरखास अड्डे पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के नेतृत्व में कांग्रेस  पार्टी तथा राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करके राहुल गांधी के पुतले की जूतों से पिटाई की, सड़क पर लिटाकर लातों से रौंदा।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए के ब्यान से भड़के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और देश के हिन्दू समाज से माफ़ी मांगने की मांग की अन्यथा सनातन प्रेमी संस्थाएं एकत्रित होकर आंदोलन चलाएंगी।

भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को पुरखास अड्डे पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के नेतृत्व में कांग्रेस  पार्टी तथा राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करके राहुल गांधी के पुतले की जूतों से पिटाई की, सड़क पर लिटाकर लातों से रौंदा।

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि राहुल गांधी के ब्यान से देश के 120 करोड़ हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई जबकि हिन्दू समाज हमेशा प्यार, प्रेम, दया, सहिष्णुता के सन्देश से प्रेरित होकर आचार व्यव्हार करता है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी नेता को हिंसा को किसी धर्म से जोड़ना शोभा नहीं देता। पार्षद हरि प्रकाश सैनी, नवीन मंगला, मुकेश बत्रा, सुरेश कथूरिया, मनोज गुप्ता, नरेंद्र पटवारी, अनिल ग्रोवर, ब्रह्म प्रकाश राठी, मुकेश अण्डी, धर्म प्रकाश, हरीश खटीक आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Connect with us on social media
Leave A Reply