सोनीपत: मजबूत राष्ट्र का निर्माण के लिए शिक्षा जरुरी: प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोमवार को गांव खेवड़ा स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में नए कमरों का शिलान्यास किया।

- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने गांव खेवड़ा स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में किया कमरों का शिलान्यास
सोनीपत, (अजीत कुमार): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के लिए शिक्षा जरुरी हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ताकि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोमवार को गांव खेवड़ा स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में नए कमरों का शिलान्यास किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा तो बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रदेश सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि बच्चों को शिक्षा को लेकर अगर स्कूल में किसी प्रकार की आवश्यकता है तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। शिक्षित व्यक्ति समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। बच्चों को पढ़ लिखकर परिवारिक जिम्मेवारियों के साथ सामाजिक जिम्मेवारी निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल आंतिल, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र, विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार, विनोद दहिया, जेई आशीष, मंडल अध्यक्ष अशोक कौशिक जाखौली, आनंद आंतिल, गुलाब सिंह, वीरसेन, अशोक अहलावत, प्रलाहद, वीरेंद्र दहिया, सोमवीर, सरवर, वीरेंद्र ढाका, राजेश, बबीता, सविताआदि मौजूद रहे।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.