सोनीपत: जनता के बीच विकास संवाद किया जाएगा : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी  

सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को कहा कि अब जनता के बीच विकास संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): गन्नौर में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी नई अनाज मंडी में महाबीर चिरस्मी के कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस नेता महाबीर चिरस्मी व सुरेश त्यागी ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को कहा कि अब जनता के बीच विकास संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जी तोड़ मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता भगवत दयाल कौशिक, कुलदीप देशवाल, बलबीर पहल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

Connect with us on social media

Comments are closed.