सोनीपत: किशोरी से दुष्कर्म का दोषी करार उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई
राई थाना की तत्कालीन एसआई लवली ने पुलिस को बताया था कि पांच अक्तूबर, 2021 को उन्हें राई थाना से किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में कोर्ट में बुलाया गया था।

सोनीप: किशोरी को बहला कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को सोनीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह ने सुनवाई करने के बाद आरोपी को दोषी करार दे दिया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद के साथ साथ एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
दोषी ने दो बार किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। पकड़े जाने पर अदालत ने पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। जिसमें जांच के बाद लड़की के नाबालिग व गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। राई थाना की तत्कालीन एसआई लवली ने पुलिस को बताया था कि पांच अक्तूबर, 2021 को उन्हें राई थाना से किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में कोर्ट में बुलाया गया था। आरोपी विकास पकड़े जाने के बाद फिर से लड़की को भगा कर ले गया था। उसे पकड़कर कोर्ट में ले जाया गया था। जहां पर लड़की ने आरोपी से शादी कि जाने की बात स्वीकारी थी।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह के आदेश पर जांच की गई थी जिसमें उसके साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने का पता लगा था। जांच में लड़की की आयु 15 साल 11 महीने की थी। पुलिस ने एसआई लवली के बयान पर आरोपी विकास के खिलाफ दुष्कर्म व 6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई व घटना के समय राई थाना क्षेत्र निवासी विकास को मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच कर सबूत जुटाए। मामले की सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह ने आरोपी विकास को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 6 पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा दी है। इसके साथ ही दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। जुर्माना की राशि के एक लाख रुपये पीड़िता दिए जाने का आदेश दिया गया है।
Gyanjyotidarpan.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट ज्ञान ज्योति दर्पण पर पढ़ें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
Gyan Jyoti Darpan
Comments are closed.