सोनीपत: ईडी द्वारा विधायक सुरेंद्र पवार की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

संजय बड़वासनिया ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता ही खदेड़ेगी। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और दीपेंद्र हुड्डा की '10 साल का भाजपा से हिसाब' मुहिम से घबराकर भाजपा चुनाव के वक्त में जानबूझकर कार्रवाई कर रही है।

Title and between image Ad

सोनीपत, (अजीत कुमार): ईडी द्वारा कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पवार को गिरफ्तार करने के विरोध में आज गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने जिला पार्षद संजय बडवसनीय ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के वक्त कार्रवाई का डर दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है, जबकि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था और महंगाई से जनता परेशान है।

संजय बड़वासनिया ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता ही खदेड़ेगी। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और दीपेंद्र हुड्डा की ’10 साल का भाजपा से हिसाब’ मुहिम से घबराकर भाजपा चुनाव के वक्त में जानबूझकर कार्रवाई कर रही है। इस विरोध में कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन करके भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कार्रवाई से नहीं डरेंगे और जनता में एकजुट होकर संदेश देंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा नेताओं ने कई बड़े कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिससे जनता में भाजपा के खिलाफ विरोध बढ़ा था। इसी तरह हरियाणा में भी जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। इस अवसर पर मनोज जैन, कांग्रेसी नेता बिन्नी भारद्वाज, भले राम जांगड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Connect with us on social media

Comments are closed.